चिल्ड्रन आर इंपॉर्टेंट की ओर से इस साल भी अगले संपूर्ण वर्ष के लिए संडे स्कूल कक्षाओं या साप्ताहिक बाइबल प्रशिक्षण को प्रदान करते हुए हमें काफी आनंद महसूस हो रहा है जो आप अपनी कलीसिया क्षेत्र या समुदाय में बच्चों को दे सकते हैं। इस कार्यक्रम में आपके विद्यार्थी कल्पना करेंगे कि वे सीबीआई एजेंट्स है या विशेष जासूस है और उन्हें एक मामला सुलझाने के लिए दिया गया है। टीवी में दिखाई देने वाले कार्यक्रम जैसे कि “सीइडी” या “ क्राइम पेट्रोल” की तरह ही आपके विद्यार्थी पुलिस या जासूस और वैज्ञानिक टेक्नीशियन होंगे जोकि उस मामले को सुलझाने के लिए कई सारे प्रयोग करते और फोटो लेते हैं। अपने क्रियात्मक गुणों का इस्तेमाल करते हुए अपनी कलीसिया को एक वैज्ञानिक लेबोरेटरी की तरह सजाओ और आपके शिक्षक सभी किसी वैज्ञानिक या पुलिस जासूस की तरह कपड़े पहनें।
Add impact to your inbox.